फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 660 बेटियों को मिला अनुदान, 195 के खाते में जल्द पहुंचेगी रकम

Mon, 24 Feb 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से 2024-25 में शादी अनुदान योजना के तहत 660 बेटियों के विवाह के लिए 1.71 करोड़ की सहायता दी जा चुकी है। 195 और लाभार्थियों के आवेदन को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द उनके खाते में राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव ने बताया कि पिछड़ा कल्याण विभाग की ओर से शादी अनुदान योजना संचालित है। इसके तहत पिछड़ा वर्ग की गरीब बेटियों के विवाह के लिए 20 हजार रुपये की धनराशि भेजी जाती है।
शासन की ओर से दी जाने वाली यह सहायता न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत देती है। बल्कि बेटियों के विवाह में किसी भी प्रकार की आर्थिक तंगी को कम करने में सहायक साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें