फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 मेधावियों को नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सम्मानित

विज्ञापन
नगर पालिका सभागार में मेघावी छात्रों को किया गया सम्मानित। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
63 मेधावियों को नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सम्मानित
विज्ञापन

महराजगंज। बोर्ड की परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 63 मेधावी विद्यार्थियों को बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने प्रशस्तिपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि ये विद्यार्थी बेहतर नंबर लाकर जिले का नाम रोशन किए हैं। नगर पालिका की ओर से बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले हाईस्कूल के कुल 36 और इंटर के 27 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है। नगर पालिका ईओ आलोक कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थी पूरी लगन के साथ पढ़ाई करें, जिससे आने वाली परीक्षाओं को और बेहतर अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर पालिका की ओर से हर वर्ष सम्मान समारोह आयोजित कर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है। नगर पालिका परिषद में आयोजित इस कार्यक्रम में शत्रुघ्न प्रसाद, रामप्रीत, गामा प्रसाद, राजकुमार, अनिल वर्मा, सिद्धार्थनाथ शुक्ल, नेहा यादव, अमितेश कुमार गुप्ताआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें