फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल का नेटवर्क फेल होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल का नेटवर्क फेल होने से लोग परेशान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शहर में बीएसएनएल का नेटवर्क मंगलवार को दोपहर बाद फेल हो गया। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सरकारी कार्यालयों में जरूरी मेल भेजने के लिए प्राइवेट कंपनियों के नेटवर्क का सहारा लेना पड़ा। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का नेटवर्क खराब होने से कार्यालय का काम प्रभावित हुआ। सर्वर को लेकर खुद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व उनके सहयोगी कर्मचारी परेशान रहे, लेकिन नेटवर्क की गड़बड़ी दूर नहीं हो सकी।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह तक एआरटीओ कार्यालय का नेटवर्क ध्वस्त रहा। इसके चलते काम बाधित रहा। कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही आम जन भी परेशान रहे। अपने निजी काम से लोग एआरटीओ कार्यालय आते थे और दिन भर नेटवर्क ठीक होने का इंतजार करने के बाद मायूस होकर लौट जा रहे थे। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरसी भारती ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद सोमवार को दिन भर सर्वर ठीक चला। सभी पटल पर काम भी हुए। खुद कार्यालय में बैठ कर काम निपटाए। लेकिन मंगलवार को फिर नेटवर्क फेल होने से कामकाज में परेशानी हुई। एसडीओ दूरभाष ने बताया कि गड़बड़ी दूर कर नेटवर्क की समस्या का समाधान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें