फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़ौरा चीनी मिल गेट पर धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़ौरा चीनी मिल गेट पर धरना जारी
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय तक आज निकाली जाएगी पद यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
ठूठीबारी। गड़ौरा चीनी मिल चालू किए जाने व मिल श्रमिकों के वेतन के भुगतान के लिए शनिवार से मिल गेट पर श्रमिक व क्षेत्र के गन्ना किसान धरना दे रहे हैं। धरने के चौथे दिन मंगलवार को काफी संख्या में क्षेत्र के गन्ना किसान एवं महिलाएं गड़ौरा चीनी मिल गेट पहुंचकर मिल चालू करने व बकाए के भुगतान के लिए नारे लगाते हुए प्रदर्शन करने लगीं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मिल प्रबंधन जब तक गन्ना किसानों व मिल मजदूरों के बकाए का भुगतान नहीं कर लेगी, आंदोलन जारी रहेगा।
पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष डॉ. नवलकिशोर मिश्र ने कहा कि चीनी मिल चालू करने के लिए प्रबंधन व प्रशासन तैयार है लेकिन गन्ना किसानों का भुगतान व मिल श्रमिकों के वेतन समेत अन्य देयों के भुगतान की बात मिल प्रशासन नहीं कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों के आंदोलन को प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया तो मिल श्रमिक व किसान आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। सिसवां केन यूनियन के चेयरमैन राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को काफी संख्या में क्षेत्र के गन्ना किसान व मिल श्रमिक मिल चलाओ भुगतान दिलाओ की मांगों के समर्थन में गेट से निचलौल एसडीएम कार्यालय तक पद यात्रा निकाल विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ठूठीबारी के पूर्व ग्राम प्रधान राजेश सिंह, हरिश्चंद्र जायसवाल, रवि प्रताप शुक्ला, राकेश दूबे, राजकुमार मिश्र, गजानन मिश्र, आदित्य त्रिपाठी, रुद्रदेव दूबे, मणिंद्र प्रताप राय, धर्मेंद्र पटेल, अमरीश मिश्रा, मोहन चौधरी, संगीता देवी, हीरा देवी, मेवाती देवी, रवि शुक्ला, गजानन मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें