नवलपरासी/महेशपुर (नेपाल)। पूर्व गृह राज्य मंत्री व प्रतिनिधि सभा दो के नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार देवेंद्र राज कंडेल ने नवलपरासी के बेलासपुर में रविवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। कहा कि जिसके कार्यकाल में उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिली थी, उस दौरान वर्तमान की अपेक्षा काफी कम बजट का प्रावधान था। इसके बाद भी उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्य कराने की हरसंभव कोशिश की। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि अबकी मौका मिलने पर नवलपरासी नेपाल का एक विकसित जिला होगा।
उन्होंने कहा कि नेपाली कांग्रेस भेदभाव की राजनीति नहीं करती। देश व समाज का विकास ही नेपाली कांग्रेस पार्टी की सोच रही है। अन्य दलों के लोगों पर उन्होंने सत्ता के प्रति लोलुप होने का आरोप लगाया। कहा कि कुछ दलों के लोगों को देश के विकास से कोई सरोकार नहीं है। इस अवसर पर सभापति हरिहर चौहान, नेपाली कांग्रेस के केंद्रीय नेता अनिल गौंड, सुभाष गिरी, शिव शंकर राय, गजानंद पटेल, सह सचिव हरि प्रसाद यादव, मंजू कंडेल, सीता ज्ञयाली, जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। सभा के दौरान कुछ अन्य दलों के नेताओं ने नेपाली कांग्रेस की सदस्यता भी ली।