महराजगंज। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को ताइक्वांडो कलर बेल्ट टेस्ट एंड प्रमोशन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में 85 ने प्रतिभाग किया। इसमें 60 को प्रोन्नति देने की जानकारी सचिव अभिषेक विश्वकर्मा ने दी।
बताया कि व्हाइट टू येलो में आदर्श कुमार, अनुभूति साहनी, आंशिक शिवस्तव, खुशी गुप्ता, अर्ज वत्स, आकीफा रिजवान, तेजस्विनी गुप्ता, अर्जुन पटेल, सिद्धिका चौहान, प्रदीप, सत्यम मिश्र, आराध्य चौधरी, संध्या चौहान, कन्हैया, शौर्य प्रताप यादव, चंदन मौर्य, विहान प्रजापति, कार्तिक सिंह ने हिस्सा लिया।
येलो टू ग्रीन में सत्यार्थ पांडेय, अमृता पटेल, विशाल सिंह, आयुष कुमार, अंश थापा, निष्कर्ष थापा, रंजीत कुमार, अनुज विश्वकर्मा, वैष्णवी गुप्ता ने प्रतिभाग किया। ग्रीन टू ग्रीन वन में दिव्य, हिमांशु यादव, अंकित चौहान, अभिमान, राजनंदनी वर्मा, रितिका, ऋषिका सिंह, रेहान अख्तर अंसारी, स्वास्तिक शर्मा, सोया कसौधन ने प्रतिभाग किया।
ग्रीन वन टू ब्लू में अमन सिंह, वैभव पाल व ब्लू टू ब्लू में अंश वर्मा, विपिन चौधरी, प्रजन्य प्रताप सिंह, अनेमेश प्रताप सिंहा, आकृति गुप्ता, आराध्या पाल, प्रांजल सिंह, शिवांगी चौहान, आस्था। ब्लू वन टू रेड में तनवीर आलम, पलक शर्मा व रेड टू रेड वन में आनंदी, आनंद दुबे, नीतू यादव, रेड वन टू ब्लैक में जोया अफरोज, अमन चौधरी, अंकित यादव, ज्योतिर्माया रूद्रमा गुप्ता, प्रिया ने प्रतिभाग किया। आयोजन में प्रशिक्षक रिजवान अहमद फैजी, संजय सैनी, आकाश चौधरी, रियाज अली, फराज अहमद, जुबेर, नागेश्वर, मुस्कान मौजूद रहे।