फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पिकअप पर लदा 57 बोरी ब्राजील का मक्का बरामद

Thu, 09 Jan 2025 07:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी मोरीघाट के जवानों ने मुखबिर की सूचना पर भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 527/17 के पास से पिकअप पर लदा 57 बोरी ब्राजील का मक्का बरामद कर नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है।
विज्ञापन


सशस्त्र सीमा बल बीओपी मोरीघाट के इंस्पेक्टर उत्तम सिंह ने बताया कि जवान बृहस्पतिवार को गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली की भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 527/17 के पास से नेपाल से पिकअप पर विदेशी मक्का आ रहा है। सूचना पर अमल करते हुए मौके पर पहुंच गए। तभी कुछ देर बाद नेपाल की तरफ से पिकअप आता दिखाई दिया। जवानों ने रोकने का इशारा किया तो पिकअप छोड़कर चालक फरार हो गया। बरामद मक्का की गिनती कराई गई तो 57 बोरी विदेशी मक्का बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें