फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की पैमाइश की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के गांव तमाम गांवों के लोगों ने जमीन की पैमाइश की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्र के बैठवलिया, गोसाईपुर, भेड़िहारी, अर्जुनही, बनकेसिया के किसानों ने नदी में विलीन जमीन की पैमाइश कराने के लिए आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वाले किसान शैलेश कुमार पांडेय, राम उग्रह वर्मा, कन्हैया लाल, लल्लन शर्मा, खेदू, तारा प्रसाद, विकाऊ, छांगुर, सुदामा, छेदी ने एसडीएम ज्ञानेश्वर को दिए ज्ञापन में कहा कि है कि उनकी जमीनें नदी में विलीन हो गई हैं। वर्तमान में नदी सिकुड़कर छोटी हो गई है। हमारी जमीनें अब दिखाई दे रही हैं। वन विभाग उस भूमि पर अपना दावा कर रहा है। हमारी खतौनी को देखते हुए मौके से हमारी भूमि की पैमाइश कराकर निकाल दिया जाए। अगर एक सप्ताह में पैमाईश कर हमारी भूमि अलग नहीं की गई तो किसान आंदोलन करेंगे। इस संबंध में उपजिलाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रसाद ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम गठित कर पुलिस व वन विभाग के लोगों की मौजूदगी में पैमाइश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें