लेखपाल संघ की नई कमेटी गठित
नौतनवां। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की बैठक मंगलवार को तहसील सभागार में हुई। इसमें नौतनवां शाखा की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। नामांकन प्रक्रिया के बाद सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गए। अनारूल्लाह खां अध्यक्ष, राघवेन्द्र कुमार विश्वकर्मा व महासागर गौतम उपाध्यक्ष, कृष्णगोपाल मंत्री, मारुतनंदन निगम उपमंत्री, रसीद अहमद कोषाध्यक्ष, शिवराज गुप्ता लेखापरीक्षक चुने गये। निर्वाचन अधिकारी जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार पटेल ने संपन्न कराया। वहीं जिला उपाध्यक्ष रुदल प्रसाद ने नई कमेटी के सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके एसडीएम विक्रम सिंह, तहसीलदार अनिल कुमार, नायब तहसीलदार रवि कुमार सिंह, बुद्धिराम प्रसाद, रामबेलाश, फेंकू प्रसाद, मोतीलाल यादव, शिवराज गुप्ता, शिवशंकर चौबे, कौशल किशोर मौजूद रहे।