फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 508 शिक्षक हुए तबादले से वंचित, 102 होंगे कार्यमुक्त

Sun, 01 Jun 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। लगभग चार माह से प्रभावी परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया 31 मई को समाप्त हो गई। कुल 102 शिक्षकों ने तबादले के लिए तय आखिरी दिन ओटीपी शेयरिंग प्रक्रिया में प्रतिभाग कर जहां अपने तबादले पर विभागीय मुहर लगवाई।
विज्ञापन

वहीं 508 आवेदनकर्ता शिक्षक जोड़ी न तलाशने के कारण तबादला लाभ से वंचित किए गए। फरवरी 2025 से परिषदीय स्कूल के शिक्षकों को अंतर्जनपदीय तबादले के लु आवेदन आनलाइन आमंत्रित किए गये।
कई बार विभागीय दिशा निर्देश को पूरा कराने व दो-दो सत्यापन पूर्ण कराते हुए विभाग ने 26 से 31 मई तक की समय सीमा आवेदनकर्ता शिक्षकों को जोड़ा बनाने और औटीपी शेयरिंग के लिए तय कर रखी थी। शनिवार को बेसिकशिक्षा अधिकारी के समक्ष ओटीपी शेयरिंग में सिर्फ 102 शिक्षकों ने ही प्रक्रिया पूरी की। हालांकि अंतर्जनपदीय तबादले के लिए 610 शिक्षकों ने आवेदन किया था जिनका सत्यापन भी विभाग ने कराया, लेकिन ओटीपी शेयरिंग की आखिरी तिथि को 508 शिक्षक जोड़ा न बना पाने के कारण ओटीपी हस्तांतरण प्रक्रिया में नहीं शामिल हो सके और तबादले से वंचित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जनपदीय तबादले के लिए कुल 390 शिक्षकों ने आवेदन किए हैं जिनके तबादले की प्रक्रिया पांच जून से जिला स्तरीय कमेटी की मौजूदगी में पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें