महराजगंज। उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी को कम करने और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर में 26, 27 और 28 अगस्त को रोजगार महाकुंभ कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन होगा।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी ईशान प्रकाश की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस मेले में 50 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह आयोजन कुशल और अकुशल श्रमिकों सहित सभी वर्गों के लिए खुला है, जो रोजगार की तलाश में हैं। रोजगार महाकुंभ में देश-विदेश की नामी कंपनियां और उद्योग भाग लेंगे। इस मेले में संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, जापान और जर्मनी जैसे देशों में 15 हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे।