फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गन्ने के खेत के पास तेंदुए ने बकरी पर किया हमला

विज्ञापन
तेंदुए की तलाश करते ग्रामीण। 
विज्ञापन
निचलौल। सोहगीबरवा गांव के नौका टोला के सिवान में बृहस्पतिवार को गन्ने की खेत के पास गई बकरी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बकरी चरा रहे लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ बकरी को छोड़ फिर से गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। लोगों के बीच तेंदुए को लेकर दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

लोग दिन में भी सिवान की ओर जाने से परहेज करने का प्रयास कर रहे है।
सोहगीबरवा गांव के नौका टोला निवासी दौलत भारती की पत्नी गुजेशर देवी ने बताया कि वह बकरियों को लेकर गांव के उत्तर तरफ सिवान में चराने गई थी। जहां पर एक बकरी चराते हुए गन्ने की खेत के पास जा पहुंची। इसी बीच खेत में छिपे तेंदुए ने बकरी पर अचानक हमला कर दिया। गनीमत रही कि शोर मचाने पर तेंदुआ बकरी को घायल अवस्था में छोड़ भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें