फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक से स्टंटबाजी की तो पांच हजार जुर्माना

Thu, 15 May 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बाइक पर स्टंटबाजी अब महंगा पड़ेगा। स्टंटबाजी करते पकड़े गए तो अब पांच हजार तक जुर्माना देना पड़ेगा। रील बनाने के लिए स्टंटबाजी दिखाने के शौक को देखते हुए युवाओं पर यातायात पुलिस की विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के साथ-साथ यातायात पुलिस सड़क पर यातायात नियमों का अनुपालन कराने व नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के जरिये मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है।
इसी के तहत अब उन बाइकर्स पर शिकंजा कसने की तैयारी है जो बाइक पर स्टंटबाजी कर अपने लिए तो मार्ग दुर्घटना की संभावना तो बढ़ाते ही हैं अन्य यात्रियों के लिए खतरा बढ़ाते हैं। अब ऐसा करते मिलने पर भारी जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

रील तैयार कराने के चक्कर में भी युवा बाइक पर कलाबाजी करते दिख जाते हैं। इनके सहयोगी दूसरी बाइक को लेकर रील तैयार करते हैं। अब अगर नियम उल्लंघन करते रील भी सोशल प्लेटफार्म पर शेयर करते हैं तब भी जुर्माना के दायरे में इन्हें लाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें