फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टीकाकरण उत्सव में 49,661 लोगों को लगाया गया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक अर्बन पीएचसी
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में आयोजित टीकाकरण उत्सव के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। विशेष अभियान के तहत कुल 49,661 लोगों को विभिन्न टीके लगाए गए। अभियान का मुख्य उद्देश्य टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और बच्चों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना रहा।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने बताया कि जिले में 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक अर्बन पीएचसी के माध्यम से यह अभियान संचालित किया गया। शासन के निर्देश पर टीकाकरण को प्रभावी बनाने के लिए माइक्रोप्लान तैयार किया गया था, ताकि कोई भी लक्षित लाभार्थी टीकाकरण से वंचित न रहे। इसी माइक्रोप्लान के आधार पर स्वास्थ्य कर्मियों, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और शहरी क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान 5,978 गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए गए। वहीं शून्य से एक वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को 23,129 टीके लगाए गए। इसके अलावा एक वर्ष से सात वर्ष तक के बच्चों को 16,167 टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें