फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। गांव की ही निवासी 19 वर्षीय युवती के साथ विवेक यादव ने छेड़छाड़ की कोशिश की। विरोध करने पर उसे गाली-गलौज देते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन




घटना 6 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे की है। पीड़िता घर से बाहर जा रही थी, तभी आरोपी विवेक यादव ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी भड़क गया और गाली देते हुए युवती पर हमला कर दिया। पीड़िता की भाभी ने अगले दिन 7 जनवरी को थाना पुरन्दरपुर में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थना पत्र में छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने का जिक्र किया गया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी विवेक यादव के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें