खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी सुंडी के जवानों ने मंगलवार को गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 526/18 के पास से पिकअप पर लदा 49 बोरी मक्का और बाइक बरामद किया। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर नौतनवा कस्टम के सुपुर्द कर दिया।
असिस्टेंट कमांडेंट कार्तिकेय आर ने बताया कि मंगलवार को जवान गश्त पर निकले थे। अभी भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 526/18 के पास पहुंचे ही थे। तभी कुछ लोग भारतीय सीमा में नेपाल से मक्का लेकर पिकअप पर लाद रहे थे। जवानों को देखते ही तस्कर भागने लगे। जवानों ने दौड़ाया तो एक आरोपी पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कृष्ण बहादुर यादव निवासी कोटहीमाई गाऊं पालिका वार्ड नंबर 7 कट्या थाना मझगांवा जिला रूपनदेही बताया। पूछताछ में बताया कि मक्का नेपाल के खजहनी गांव से लेकर आ रहे हैं और गोरखपुर भेजा जाना है। सामानों की गिनती कराई गई तो 49 बोरी मक्का, एक पिकअप, एक बाइक बरामद हुई। सामान सहित आरोपी को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद