डीएम के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी एसडीएम विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इसमें अनुपस्थित पाए गए 46 अध्यापकों की सूची डीएम के पास भेजे। इस सूची पर डीएम ने कार्रवाई करते हुए अनुपस्थित अध्यापकों का एक दिन का वेतन रोक दिया है। उन्होंने बताया कि शिक्षण कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
निरीक्षण के दौरान जिले में अनुपस्थित अध्यापक परतावल अहिरौली टोला प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक शशिकला, प्राथमिक विद्यालय अहिरौली परतालव में आशिता सिंह सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय अटकहवां परतावल मीरा गौतम सहायक अध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अटकहवां परतावल में पूनम सिंह सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय कुर्मी टोला परतावल में अनुपमा सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय हरपुर महंथ घुघली में घनश्याम सिंह सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय बरवा खुर्द में राजेश सिंह वेतन रोक दिया गया है। इसके अलावा प्रधानाध्यापक के अलावा सहायक अध्यापक सीमा पटेल, प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर शिवाला में केशव कुमार प्रधानाध्यापक, प्राथमकि विद्यालय हरपुर महंत शिव कुमार सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय बढ़या बृजेश कुमार राय सहायक अध्यापक,व दिलीप श्रीवास्तव सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय राम नगर ढेसो गणेश कुमार चौरसिया, प्राथमिक पाठशाला कैमी में पुष्पा देवी सहायक अध्यापक व मुद्रित कुमार, प्राथमिक विद्यालय बलहीखेर राकेश कुुमार पांडेय व राम प्रवेश यादव, प्राथमिक विद्यालय ढेसो के सच्चिदानन्द चौधरी सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय कोल्हुआ में रोजेंद्र कुमा प्र. प्रधानाध्यापक, दीपक कुमार चौहान व भीष्म कुमार सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय निचलौल प्रथम में रीना गुप्ता प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय निचलौल द्वितीय में सुनीता रानी, प्राथमिक विद्यालय बसूली में महेंद्र प्रताप सिंह सहायक अध्यापक,प्राथमिक विद्यालय खम्हौरा में राम वृक्ष प्रसाद गुप्ता व दिनेश कुमार सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय अरदौना में एकरामुल्लाह खां व रतन कुमार पांडेय, प्राथमिक विद्यालय बजही में योगेंद्र प्रसाद सहायक अध्यापक व बृजेश कुमार यादव सहायक अध्यापक,प्राथमिक विद्यालय नौतनवा प्रथम निर्मला देवी व राम दीन चौधरी, वहीं प्राथमिक विद्यालय महदेइयां मेंउमेश चंद्र यादव प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय बडहरा में रबिंद्र नाथ यादव प्रधानाध्यापक व ओमकार चौधरी, प्राथमिक विद्यालय भगवान पुर प्रथम में रविकुमार श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय बरगदवा मधुबनी में जगदीश प्रसाद, बिनोद कुमार, प्राथमिक विद्यालय लाल पुर कल्याण में कोदई प्रसाद, देव प्रताप अवस्थी, व अनिरूद्व मल, प्राथमिक विद्यालय महदेवा दूबे में किरन सिंह व प्रेरक बीरेंद्र दूबे के अलावा प्रेरक नीलम दूबे, प्राथमिक विद्यालय सोनवरसा में उपासना दूबे विनीता नायक, के अलावा प्राथमिक विद्यालय पिपरा विसम्भरपुर में प्रियंका अनुपस्थि रही। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित पाए गए 46 अध्यापकों का 6 मई का वेतन रोक दिया है।