फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्कूलों को बंदी का नोटिस

Sat, 06 May 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घुघली क्षेत्र में मान्यता व गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जांच करने पंहुची टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
महराजगंज/निचलाैल। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम ने घुघुली क्षेत्र के कांन्वेट एवं पूर्व माध्यमिक 11 विद्यालयों का निरीक्षण किया। बिना मान्यता तीन विद्यालयों को बन्द करने का नोटिस दिया गया।  दो विद्यालय ठीक ठाक स्थिति में मिले। तीन सदस्यीय टीम जब घुघुली क्षेत्र में निरीक्षण करने गई तो देखा कि कक्षा पांच की मान्यता पर हाईस्कूल संचालित हो रहे है। 
विज्ञापन


सबसे पहले टीम शिवम् पब्लिक स्कूल विशुनपुर गबडुआ पहुंची जहां टीन शेड में बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। स्कूल की मान्यता नहीं थी। उसे तत्काल बन्द करने का नोटिस दिया गया। राजपति चौधरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय पोखर भिन्डा बिना मन्यता के 10 तक संचालित था उसे नोटिस देकर बन्द करने को कहा गया। सर्वहितकारी हाईस्कूल भुवना जो कि कक्षा 5 तक मान्यता है और कक्षा 10 तक संचालित है।

 उसे नोटिस देकर बन्द कराया तथा उसके बाद टीम ने दुर्गाजी बालिका इंटर कालेज वेलवा टीकर व पी.एस. एम.इंटर कालेज पुरैना व ज्योति सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल बन्नी ढाला,आचार्य बलदेव स्मारक इंटर कालेज भुवनी व सर्वोदय शिक्षा निकेतन हायर सेकेन्डी स्कूल भुवना,व टी.डी.मेमोरियल इंटर कालेज घुघुली का निरीक्षण किया।  विद्यालय की कमियों को देखते हुये नोटिस दिया तथा एक सप्ताह में जवाब देने को कहा।
विज्ञापन


जबकि वही शिवम् सरस्वती इंटर कालेज पोखरभिन्डा व बजरंगी सिंह इंटर कालेज ढोढिला मे मान्यता सही मिला। जांच टीम में सुरेन्द्र प्रसाद प्रधानाचार्य, के अलावा मनोज गोंड प्रवक्ता, व मनेन्द्र मिश्र शामिल रहे। निचलौल बीईओ ने बिना मान्यता के चल रहे 34 विद्यालयों को नोटिस देकर एक सप्ताह में मान्यता की पूरी पत्रावली देने को कहा है।

बीईओ सीपी गौड़ ने शुक्रवार को ब्लाक क्षेत्र के विना मान्यता 34 स्कूलों को नोटिस देकर कहा है कि एक सप्ताह में मान्यता के कागजात लेकर बीआरसी कार्यालय में जमा कर दें, अन्यथा विद्यालय बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें