निचलौल। सीमा पर शुक्रवार को निचलौल पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 450 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की। टीम ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, एसपी के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में निचलौल पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम सीमा पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शितलापुर गांव में सीमा स्तंभ संख्या 502 से पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 450 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी शिवम साहनी निवासी डीगही, थाना ठूठीबारी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय ने बताया कि मामले में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।