फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 450 बोतल शराब बरामद, तस्कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तीन बोरियों में मिली 15 पेटी शराब, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

बहुआर क्षेत्र के सिवान में तीन बोरियों में मिली देसी शराब

निचलौल। नेपाल सीमा पर रविवार की रात नेपाली शराब की तस्करी की कोशिश को एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने नाकाम कर दिया। टीम ने बहुआर क्षेत्र के सिवान में तीन बोरियों से 15 पेटी नेपाली देसी शराब बरामद की। शराब की कुल 450 बोतलें मिलीं, इनकी मात्रा 135 लीटर बताई गई। कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की सीमा में भाग गए।
जानकारी के अनुसार, नेपाल सीमा से सटे ग्रामसभा बहुआर के सिवान में रविवार की रात 22वीं वाहिनी एसएसबी की बीओपी पथलहवा की टीम सीमा क्षेत्र में गश्त और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान जवानों को गन्ने के खेत की ओर से कुछ लोगों की आवाजाही की आहट सुनाई दी। संदिग्ध गतिविधि की आशंका पर जवान सतर्क हो गए और मौके की ओर बढ़ने लगे।
विज्ञापन

एसएसबी जवानों के आने की भनक लगते ही तस्कर शराब से भरी बोरियां मौके पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए नेपाल की सीमा में भाग निकले। सूचना मिलने पर बहुआर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान तीन बोरियों में 15 पेटी नेपाली शराब बरामद हुई।
जांच में प्रत्येक पेटी में 30 बोतल शराब मिली। इस तरह कुल 450 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद हुई। संयुक्त टीम ने बरामद शराब को आवश्यक कार्रवाई के लिए बहुआर चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि नेपाल सीमा खुली होने कारण सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी रखती हैं। तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें