फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में मध्य प्रदेश के रामकांत मिश्रा चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इसमें भारत के मध्य प्रदेश निवासी रामकांत मिश्रा ने पहला स्थान हासिल किया। विजेता को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

विजयदशमी महोत्सव के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में नेपाल और भारत के 44 पहलवानों ने हिस्सा लिया। रविवार को तिलोत्तमा नगरपालिका-10 स्थित सागरहवा के रोहिणी नदी तट पर संगम सहारा यूथ क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में दोनों देशों के पहलवानों के बीच मुकाबले हुए। इसमें रूपनदेही के धर्मेंद्र यादव दूसरे और गुल्मी के विशाल थापा तीसरे स्थान पर रहे।
आयोजकों के मुताबिक, धर्मेंद्र को 31 हजार और विशाल थापा को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में भारत के अयोध्या, गोरखपुर, बिहार और मध्य प्रदेश के पहलवानों ने भाग लिया। वहीं नेपाल के रूपनदेही, नवलपरासी और गुल्मी जिलों के पहलवानों ने भी कुश्ती में दमखम दिखाया।
विज्ञापन

क्लब के उपाध्यक्ष एवं मेला संयोजक चंदन चौधरी ने बताया कि विजयदशमी महोत्सव के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कुश्ती को बढ़ावा देने के साथ नेपाल और भारत के पहलवानों को साझा मंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें