फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भारत से तस्करी कर ले जाए गए रेडीमेड कपड़े बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के भैरहवा में पुलिस ने गश्त के दौरान कस्टम चोरी कर लाए गए रेडीमेड कपड़ों की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस टीम को देखकर तस्कर सामान छोड़कर भाग गए। बरामद कपड़ों की अनुमानित कीमत 14 लाख 85 हजार 740 नेपाली रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सामान जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रूपनदेही जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, सिद्धार्थनगर नगरपालिका के वार्ड नंबर आठ में गश्त के दौरान लावारिस हालत में कपड़ों की खेप मिली। जांच के दौरान 265 पीस ट्राउजर, बच्चों की 80 जैकेट, 850 स्वेटर, 60 जैकेट और 450 जोड़ी मोजे बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, कपड़े भारत से तस्करी कर नेपाल लाए गए थे।
डीएसपी चंद्र किशोर साह ने बताया कि बरामद सामान कस्टम चोरी से संबंधित है। पुलिस भागे तस्करों की पहचान करने और सामान के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें