महराजगंज। डीएलएड(डिप्लोमा इन एलीमेंट्री) की प्रवेश प्रक्रिया जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शुरू है।
इसके लिए परिसर में दो काउंटर बनाए गये है। प्रवेश की कट ऑफ मेरिट जारी होने के बाद 13 का प्रवेश पूरा हो चुका है। प्रक्रिया 21 फरवरी तक काउंसिलिंग व प्रवेश प्रक्रिया चलेगी जिसके लिए दो काउंटर बनाए गए हैं जिससे किसी तरह की असुविधा अभ्यर्थियों को न होने पाए। डायट में डीएलएड प्रवेश देख रहे प्रवक्ता सुनील कुमार भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) में प्रवेश प्रक्रिया 15 से प्रभावी है। डीएलएड में कट ऑफ मेरिट और संस्थान में सीट रिजर्व कराने के साथ ही आवेदकों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई जा रही।
जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में आवेदकों की काउंसलिंग के लिए दो काउंटर बनाए गए हैं। अबतक कुल 44 अभ्यर्थियों ने जिले को लाक किया जिसमें 37 ने फीस जमा कर दिए हैं। 13 ने बुधवार तक प्रवेश प्राप्त कर लिया है।