फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुंशी जमात से 434 तो मौलाना में 78 रहे नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। यूपी मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं में सख्ती का असर तीसरे दिन भी देखा गया। मुंशी (सेकेंडरी) में 434 तो मौलाना ( सीनियर सेकेंडरी) में 78 गैर हाजिर रहे। डीएमओ तन्मय पांडेय ने परतावल व श्यामदेउरवा मदरसे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मुंशी जमात की परीक्षा बुधवार पहले बैच में उर्दू फारसी विषय की परीक्षा निर्धारित आठ केंद्रों पर संपन्न हुई। 1738 के सापेक्ष 1304 ने परीक्षा में प्रतिभाग किया इसमें 510 बालक व 794 बालिकाएं शामिल थीं। नही 189 बालक व 245 बालिकाओं ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार दोपहर दो से 5 की पाली में उर्दू साहित्य (उर्दू अदब) की परीक्षा हुई। इसमें 484 के सापेक्ष 406 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कुल 78 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा किया। परीक्षा के दौरान डीएमओ तन्मय पांडेय व सेक्टर मजिस्ट्रेट विपिन यादव ने दो दो केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें