फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन से दे रहे धरना, नहीं सुन रहा कोई फरियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ दिन से दे रहे धरना, नहीं सुन रहा कोई फरियाद
विज्ञापन


पीड़ित ने दी आमरण अनशन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। लक्ष्मीपुर ब्लॉक के हथियागढ़ निवासी विनोद कुमार आठ दिनों से कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दे रहे हैं, लेकिन उनकी फरियाद अधिकारी सुन नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को धरने पर बैठे विनोद ने शासन-प्रशासन के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उनका आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा बोई गई फसल को जबरन जोत दिया। उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौपकर आरोपी लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की। फसल बर्बाद होने की शिकायत 100 पुलिस, थाने व अन्य उच्चाधिकारियों से भी इस मामले की शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी लोगों द्वारा फसल जोतकर बर्बाद कर दिया गया है। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर चार दिसंबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चित कालिन धरना दिया जा रहा है। धरना को आठ दिन हो गया लेकिन आज तक कोई उच्चाधिकारी मामले सुधि लेने के लिए नहीं पहुंचा। अगर 17 दिसंबर तक मामले में आरोपी लोगों पर कोई कर्रवाई नहीं हुई। आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें