फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों आपको कोई परेशान करे, तो पुलिस को बताएं

Tue, 11 Dec 2018 12:24 AM IST
महराजगंज
विज्ञापन
बेटियों आपको कोई परेशान करे, तो पुलिस को बताएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। बेटियों आपको कोई परेशान करे, तो चुप नहीं रहें, न ही सहन करें। पुलिस को बताएं, पुलिस आपकी है और आपके साथ है। यह बात सोमवार को बिशप एकेडमी में अमर उजाला के अभियान अपराजिता के तहत आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी रोहित सिंह सजवान ने कही। उन्होंने न केवल छात्राओं को कानून की जानकारी दी बल्कि उनके सवालों के जवाब भी दिए। 
विज्ञापन


एसपी ने अपराजिता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इसका लक्ष्य है, महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाना। हमारे संविधान में स्त्री और पुरुष को बराबर का दर्जा दिया गया है। फिर भी समाज में लड़कियों के साथ भेदभाव किया जाता है। समाज में बदलाव की जरूरत है। लड़कियों के साथ स्कूल आते-जाते समय, आटो और बस में छेड़छाड़ की घटनाएं होती हैं। कई बार लड़कियां डर की वजह से घटना को छिपा लेती हैं। यह गलत है। इसे कभी छिपाएं नहीं। अपने स्कूल के शिक्षक, प्रधानाचार्य और अभिभावक को बताएं। वीमेन पॉवर लाइन 1090 के बारे में बताते हुए कहा कि यह पॉवर लाइन विशेष रूप से महिलाओं के लिए ही है। पुलिस शोहदे को सबक सिखाएगी। घर से अकेले जाएं तो जिस ऑटो और बस में सफर करें, उनका नंबर डायरी में नोट कर लें। चालक की फोटो खींच लें। फोन पर भी अपने अभिभावक को जानकारी देती रहें। इससे कोई अगर, आपके साथ गलत हरकत करने की सोच भी रहा होगा तो डर जाएगा।  प्राथमिक शिक्षक संघ सदर ब्लॉक अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की जरूरत है। फेसबुक पर किसी अंजान फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें। फ्रेंड उसी को बनाएं जिसको जानते हैं। अपनी निजी जानकारी और फोटो शेयर करने से बचें। अध्यापिका मौसम, वंदना त्रिपाठी, प्रबंधक बीके तिवारी, रवि प्रताप सिंह ने महिला सुरक्षा को लेकर अपने विचारों को व्यक्त किया।  इस दौरान छात्राओं, अध्यापिकाओं ने अपराजिता संकल्प पत्र भरे और उनको एसपी ने शपथ दिलवाई। छात्राओं के सवालों पर एसपी ने कहा कि अकेले में आपका आत्मविश्वास ही आपकी रक्षा करेगा। मुसीबत में हिम्मत से काम लेना चाहिए। अपनी सुरक्षा का अधिकार सभी को है। इसलिए आत्मरक्षा में आप हमलावर से बचने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। इसके लिए कानून में प्रावधान है। इस दौरान सीएम पांडेय, विपिन त्रिपाठी, राजीव श्रीवास्तव, कोतवाल रामदवन मौर्य, ट्रैफिक इंस्पेक्टर बरजोर सिंह, नगर चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें