फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड से लिंक नहीं होने पर रुक सकती है 16 हजार पेंशनरों की पेंशन

विज्ञापन
aadhar card - फोटो : SELF
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। जिले के 16 हजार वृद्धों की पेंशन पर खतरा मंडरा रहा है। आधार कार्ड जाम नहीं होने से वृद्धों की पेंशन को बंद कर दिया जाएगा। समाज कल्याण विभाग ने आधार कार्ड फीडिंग से छूटे वृद्धों की सूची जारी की है।
दरअसल पिछले साल समाज कल्याण विभाग ने जिले के ब्लॉक अधिकारियों और एडीएम, समेत पालिका और पंचायत को वृद्धा पेंशन वाले वृद्धों का आधार लिंक करने के लिए कहा था। लेकिन जिले में अब तक केवल 31065 लोगों के ही आधार कार्ड जमा हो सके हैं। कई वृद्ध ऐसे भी हैं जो कई बार ब्लॉक में तो आधार कार्ड की फोटों कापी दिए लेकिन आज तक समाज कल्याण विभाग तक वह नहीं पहुंच पाई, जिससे विभाग द्वारा आधार कार्ड लिंक नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी सुरेश चंद्र ने बताया कि जिले के 16687 ऐसे वृद्ध हैं, जो आज तक आधार कार्ड लिंक ही नहीं कराए हैं। उन्होंने कहा कि शासन सभी पेंशनधारियों के लिए आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है। आधार कार्ड लिंक न होने से पेंशनरों की पेंशन रूक सकती है। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से पेंशनरों का आधार कार्ड जमा करने का अंतिम तिथि 31 मार्च थी। लेकिन इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। आधार कार्ड जमा कराने में सबसे खराब स्थिति लक्ष्मीपुर, घुघली, फरेंदा व बृजमनगंज ब्लॉक की है। यहां अधिकतर पेंशनरों का आधार कार्ड लिंक नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें