भैरहवा। रूपनदेही जिले के सशस्त्र प्रहरी बल ने (एपीएफ) ने भारत से नेपाल में अवैध रूप से लाई जा रही 400 किलो मछली को जब्त किया है। यह मछली एक नेपाली नंबर प्लेट वाली बाइक पर लदी हुई थी।
जानकारी के अनुसार, बाइक चालक भारत की ओर से नेपाल में प्रवेश कर रहा था। सशस्त्र प्रहरी बल को देखकर वह मछली सहित बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया। एपीएफ के डीएसपी मोहन न्यूपाने ने बताया कि बाइक पर लदी मछली की कीमत लगभग 1.6 लाख रुपये आंकी गई है। मछली और वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद