महराजगंज। प्रशासनिक अधिकारी स्वच्छता और विकास की हवा निकाल रहे है। स्वच्छ भारत मिशन की टीम ग्रामीण क्षेत्र को खुले में शौच मुक्त करने का भले ही दावा कर रही हो लेकिन जिले के दो सांसद आदर्श गांव अभी तक ओडीएफ घोषित नहीं हो सके है। पंचायत विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आज भी करीब 40 फीसदी घरों में शौचालय नहीं बना है।
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सांसद पंकज चौधरी के पहले गोद लिए गांव बड़हरा मीर में वर्ष 887 घर हैं। इसमें पहले 164 शौचालय बनाया गया था। इसके बाद स्वच्छ भारत मिशन के तहत 135 शौचालय बनाए जाने थे। लेकिन अधिकतर शौचालय अभी तक नहीं बन सके है। वहीं सांसद पंकज चौधरी द्वारा पनियरा ब्लॉक के गोद लिए गांव गोनहा में 885 घर हैं। इसमें 101 घरों में शौचालय था। विभाग ने 155 घरों में नया शौचालय बनवाया है। लेकिन अभी भी अधिकतर लोगों का शौचालय निर्माण न होने के कारण गांव को खुले में शौच मुक्त नहीं किया जा सका है। प्रभारी डीपीआरओ नित्यानंद ने बताया कि गांवों को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। निर्धारित समय के अंदर शौचालय निर्माण पूरा कर गांवों को खुले में शौचमुक्त बनाया जाएगा। सांसद आदर्श ग्राम मेें भी शौचालय निर्माण कार्य प्रगति पर है।
इन्सेट
शौचालय निर्माण में सुस्ती
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को दो अक्टूबर 2018 तक ओडिएफ घोषित किया जाना है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में शौचालय निर्र्माण की गति धीमी होने गांव सांसद आदर्श गांव ही आज तक ओडीएफ नहीं किया जा सका।
मिठौरा ब्लाक के बडहरामीर में कुल घरों की संख्या 887
2014- 15 के बाद निर्माण किए गए शौचालय 164
स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए शौचालय 115
पनियरा ब्लॉक के गोनहा में कुल घरों की संख्या 885
2014- 15 के बाद निर्माण किए गए शौचालय 101
स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए शौचालय 155