फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक संस्थान के कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

Sat, 24 Feb 2018 12:36 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
कर्मचारी - फोटो : महराजगंज
विज्ञापन

विज्ञापन
 महराजगंज। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के जिला इकाई पदाधिकारियों ने डीएम को छह सूत्री ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण करने की मांग की।

संगठन के मंडल सचिव वीपी सिंह ने कहा कि व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के अधीन संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यरत अनुदेशकों एवं कार्यदेशकों की पदोंन्नति के लिए शासन ने आदेश भी दिया था लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण आदेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष श्रीभागवत सिंह ने कहा कि कार्यदेश में करीब 600 पद रिक्त है। इन पदों पर पदोन्नति करने के साथ ही प्रधानाचार्य का भी पदोन्ति किया जाए। वर्ष 2005 से नियुक्त अनुदेशकों का स्थायी करण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुदेशकों का प्रारम्भिक ग्रेड वेतन 4600 रूपए दिया जाए। अनुदेशकों व कार्यदेशकों का पदनाम में परिर्वतन किया जाए जिससे समस्याओं का निस्तारण किया जा सके। इस मौके पर संगठन के कौशल किशोर चौबे, गौरव सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, राम सुग्रीव वर्मा, पीके सिंह, रजनीश कुमार, रंजन, राजकुमार, अनिल पांडेय, आकाश गौड़, दिलीप कुमार, अनूप कुमार, सुमित रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें