फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 38 हजार डीएल-आरसी पर हैं गलत मोबाइल नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परिवहन विभाग की तरफ से जारी अधिकतर डीएल व आरसी पर संबंधित स्वामी का मोबाइल नंबर नहीं अपडेट है।
विज्ञापन

विभाग को यह जानकारी एआई लैस साफ्टवेयर के द्वारा सत्यापन करने पर मिली है। विभाग ने चैटबॉट से संबंधित को संदेश भेजना शुरू किया है। जनपद में 18,000 से अधिक पर गलत नंबर फीड है। यही नहीं, 20,000 के आसपास आरसी पर भी गलत नंबर दर्ज होने के कारण ई चालान लंबित है।
डीएल और आरसी पर गलत मोबाइल नंबर दर्ज होने से चालान में लेटलतीफी करने वालों को परिवहन विभाग चैटबॉट के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट करने का मैसेज भेज रहा है। इसके बाद भी नंबर अपडेट नहीं कराने वालों का आरसी व लाइसेंस निलंबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभागीय निरीक्षक परिवहन आरडी प्रसाद वर्मा ने बताया कि परिवहन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकता है। सबसे पहले वाहन संबंधित सेवाओं को सिलेक्ट करना होगा।
इसके बाद राज्य और फिर जिला चुनना होगा। फिर मोबाइल नंबर अपडेट कॉलम में आधार प्रमाणीकरण का विकल्प चुनना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें