निचलौल। क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल बॉर्डर पर बुधवार को पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने तस्करी कर भारत लाई जा रही 360 बोतल नेपाली शराब बरामद की। जबकि तस्कर नेपाल भाग गए।
बहुआर चौकी इंचार्ज मनीष कुमार पटेल से ने बताया कि उनकी टीम को मुखबिर से सूचना मिली की भारत-नेपाल बॉर्डर के पिलर संख्या 500/5 से सटे बहुआर कला गांव के लाइन टोला के पास से कुछ लोग नेपाल से शराब की तस्करी कर भारत ला रहे हैं। उक्त सूचना के बाद एसएसबी के साथ टीम मिलकर मुख्य मार्ग का घेराबंदी कर दी। इसी बीच कुछ लोग नेपाल की ओर से बोरी में सामान लेकर भारतीय सीमा क्षेत्र की ओर आते दिखाई दिए। संदिग्ध होने पर टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह मौके पर सामान छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकले। टीम ने बोरी की तलाशी ली तो उसमें 360 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई। टीम बरामद शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।