फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 36 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 36 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

सक्रिय केस की संख्या बढ़कर हुई 205
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में रविवार को 36 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। अब सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 205 हो गई है। 135 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
केस बढ़ने पर लोगों को जागरूक करने के साथ ग्राम स्तर पर निगरानी तेज कर दी गई है। संक्रमितों का बेहतर ढंग से इलाज करने के लिए विभाग की ओर से इंतजाम किया गया है। होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां आने वाली शिकायतों का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि अब तक जिले में 14,633 केस सामने आ चुके हैं। जिसमें सक्रिय केस 205 हैं। मरने वालो की संख्या 145 है। 14,293 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। रविवार को 1272 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को जागरूक करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की जांच करने की कोशिश की जा रही है। कोरोना के प्रभाव को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है। हर हाल में मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें