फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बंधन में बंधेंगे 331 जोड़े

विज्ञापन
परतावल ब्लाक परिसर में तैयारियों को जायजा लेते अधिकारी। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
शादी के बंधन में बंधेंगे 331 जोड़ेेे
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर ब्लॉक परिसर में सर्वाधिक 100 जोड़े लेंगे सात फेरे
जयपुरिया इंटर कॉलेज मेें सबसे कम 20 जोड़ों की होगी शादी
महराजगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को जिले के पांच स्थलों पर 331 जोड़े शादी के बंधन में बधेंगे। विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने जिम्मेदारी बांट दी है।
सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि विकास भवन परिसर में सदर, घुघली व मिठौरा ब्लॉक तथा नगर पालिका परिषद महराजगंज के कुल 89 जोड़ों तथा परतावल ब्लॉक परिसर में पनियरा व परतावल ब्लॉक के 57 जोड़ों का विवाह होगा। निचलौल ब्लॅॅक परिसर में सिसवां, निचलौल व नगर पंचायत निचलौल के 65 जोड़ों, विकास खंड लक्ष्मीपुर में नौतनवां व लक्ष्मीपुर ब्लॉक के सर्वाधिक 100 जोड़ों की शादी होगी।
विज्ञापन

सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉकलेज में फरेंदा, बृजमनगंज व धानी के सबसे कम 20 जोड़ों का विवाह होगा। विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सदर के बीडीओ ओमप्रकाश गुप्ता, परतावल के बीडीओ चंद्रशेखर कुशवाहा, निचलौल के बीडीओ कर्मवीर केशव, लक्ष्मीपुर के बीडीओ अजय यादव तथा फरेंदा के बीडीओ अमरनाथ पांडेय को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनके सहयोग मेेें तीन से चार अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी के रूप में लगाए गए हैं।
खाते में भेजी जाएगी 35 हजार की धनराशि
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि प्रत्येक जोड़े को 35 हजार रुपये की धनराशि खाते में भेजी जाएगी। छह हजार रुपये तैयारियों पर व्यय होंगे। जबकि 10 हजार रुपये से सामान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

परतावल में होती रही तैयारी
परतावल। परतावल ब्लॉक परिसर में सामूहिक विवाह की तैयारियों में जिम्मेदार जुटे रहे। सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम की पूरी तैयारी हो गई है। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा एवं पनियरा के ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला होंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें