फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल से तस्करी कर लाया गया 330 किलोग्राम चायनीज अखरोट बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी के जवानों को देखते ही नेपाल में भाग गईं तस्कर महिलाएं
विज्ञापन

सोनौली। नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी 22वीं वाहिनी के जवानों ने नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे 330 किलोग्राम विदेशी (चाइनीज) अखरोट बरामद कर जब्त कर लिया। बरामद अखरोट को सीमा शुल्क कार्यालय नौतनवा को सौंप दिया गया।

एसएसबी 22वीं वाहिनी के उपनिरीक्षक सिकंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात सूचना मिली थी कि सीमा के स्तंभ संख्या 517/1 से करीब 50 मीटर दूर भारतीय क्षेत्र में कुछ अज्ञात महिलाएं बोरी में रखे संदिग्ध सामान को सिर पर लाकर एक स्थान पर एकत्र कर रही हैं। सूचना मिलते ही समवाय कमांडर के निर्देश पर विशेष नाका पार्टी का गठन कर मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी टीम को देखते ही बारिश और अंधेरे का लाभ उठाकर सभी महिलाएं सामान छोड़कर नेपाल की ओर भाग गईं। मौके पर पड़ी बोरियों की तलाशी लेने और वजन करने पर 33 बोरियों में कुल 330 किलोग्राम चाइनीज अखरोट बरामद हुआ। प्रत्येक बोरी में 10 किलोग्राम अखरोट था। मौके पर बरामद सामान किसका है, इसकी जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया लेकिन कोई दावेदार सामने नहीं आया। इसके बाद कानूनी औपचारिकताएं पूरी करके जब्त अखरोट को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें