फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजगंज: दवा खाने से 33 बच्चों की तबीयत खराब, फिलहाल सभी स्वस्थ

Fri, 17 Feb 2023 02:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।

सार

अधीक्षक डॉ. एमपी सोनकर ने बताया कि एल्बेंडाजोल दवा खिलाने से तबीयत नहीं खराब हुई है। वायरल फीवर हो सकता है। टीम को भेज कर बच्चों का इलाज कराया गया।
विज्ञापन
Albendazole
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में फरेंदा क्षेत्र के भारीवैसी वनटांगिया में एल्बेंडाजोल की दवा खाने से 33 छात्रों की तबीयत खराब हो गई। इसकी जानकारी प्रधानाध्यापक ने स्वास्थ्य विभाग को दी। इस पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यार्थियों का इलाज किया।
विज्ञापन


फरेंदा क्षेत्र के मथुरानगर भारीवैसी गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई थी। इसके बाद छात्रा शिवानी, रोशनी, शिवम, सिद्धी, मोहनी, संजनी, रिया, सपना, निशा, दिव्या, किरन, आकाश, विकास, शिवनाथ, दुर्गेश, सुनील, गोलू, सोनू, रोशनी, अंशिका, अंश, मोनू, सोमनाथ, निशा, शिवनाथ, छोटू, विकास, अंशू, राजन, साधना, झिन्नू, शिवानी व आर्यन की तबीयत बिगड़ने लगी।

परिजनों ने बच्चों का इलाज प्राइवेट में कराया और सूचना प्रधानाध्यापक प्रद्युम्न सिंह को दी। प्रधानाध्यापक ने जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। इस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी की टीम ने मौके पर पहुंच कर बच्चों की सेहत का हाल जानकर दवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षक डॉ. एमपी सोनकर ने बताया कि एल्बेंडाजोल दवा खिलाने से तबीयत नहीं खराब हुई है। वायरल फीवर हो सकता है। टीम को भेज कर बच्चों का इलाज कराया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें