फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बीच कोटेदार का चयन

विज्ञापन
food grain
विज्ञापन

विज्ञापन
फरेंदा (महराजगंज)। वनग्राम भारीबैसी नर्सरी में सोमवार को हंगामा के बीच कोटे की दुकान का चयन किया गया। कोटा के लिए गांव के तीन लोगों ने दावेदारी पेश की थी। कोटेदार के चयन की प्रक्रिया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश मौर्या की मौजूदगी में पूरी हुई।
विज्ञापन

फरेंदा विकास खंड के मथुरानगर के भारीवैसी नर्सरी में सोमवार को सरकारी दुकान के चयन के लिए बैठक बुलाई गई थी, जिसमें दुकान के लिए यशोदा देवी पत्नी भोला, विजय लक्ष्मी पत्नी रामानंद व संतोला पत्नी नंदू ने आवेदन किया। बैठक में गांव के लोगों के को देखते हुए चुनाव कराया गया, जिसमें यशोदा देवी को 287 ,विजय लक्ष्मी को 257 व संतोला को 112 लोगो का समर्थन प्राप्त हुआ। मतदान के आधार पर सरकारी गल्ले की दुकान यशोदा देवी के नाम आवंटित कर दी गई। इस मौके पर एडीओ पंचायत गुुलाब पाठक, ग्राम विकास अधिकारी उत्रीचंद, जमील अहमद, लालमोहर, सिब्बन पटेल, पंचम,महगू, हरिहर व लालू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें