फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में भ्रष्टाचार को लेकर फरेंदा में कांग्रेस का पैदल मार्च

विज्ञापन
congress
विज्ञापन

विज्ञापन
फरेंदा (महराजगंज)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी फरेंदा में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नारायन मिश्रा के नेतृत्व में बनकटी से पैदल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों ने अपने दस सूत्री मांगों का पत्र राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंप कर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को पूरा करने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बनकटी अस्पताल से चल कर परसा महंथ, महदेवा बुजुर्ग, उत्तरी बाईपास से होते हुए विष्णु मंदिर तिराहा से तहसील परिसर पहुंचे। एसडीएम को दिए पत्र में कहा कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रो पर सारी सुविधाएं होने के बाद भी मरीजों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। सीएचसी पर सभी सुविधा होने के बाद भी मरीजों को नर्सिंग होम में भेज दिया जा रहा है। अभी हाल ही में भ्रष्टाचार की शिकायत करने पहुंचे पूर्व ग्राम प्रधान को फर्जी मुकदमे में फंसा दिया गया। जिसकी शिकायत कई उच्चाधिकारियों से की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस पार्टी ने अपने दस सूत्रीय मांग पत्र में पूर्व प्रधशान के साथ हुई घटना की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई,स्वास्थ्य केंद्र में सभी प्रकार के जांच, कर्मचारियों की उपस्थित रजिस्टर पर अंकित करने, अस्पताल के अंदर दवा उपलब्ध कराने व अस्पताल के परिसर में सीसी टीवी कैमरा लगवाने तथा फरेंदा क्षेत्र में संचालित अवैध नर्सिंग होमो की जांच कराने की मांग की। इस दौरान ह्दय नरायन पांडेय, नागेंद्र शुक्ला,अशोक यादव, शमशेर अली,भरत भुआल चौधरी,हनुमान प्रसाद,ज्ञानेंदु पटेल,शंकर चौरसिया, राकेश यादव, अरविंद यादव, अमर जायसवाल, कन्हैया यादव,राम स्वरूप सहानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें