फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डिपो से तीन दिन चलेंगी 30 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जुलाई में प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी जनपद में तेज हो गई है। अभ्यर्थियों को जिले के परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की असुविधा न होने पाए इसके लिए महराजगंज डिपो कुल तीस बसों को तीन दिन अभ्यर्थियों के लिए संचालित करेगा इसकी तैयारी तेज हुई है।
विज्ञापन

जनपद में दो, तीन व चार जुलाई को कुल पांच पालियों में 37 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इसके लिए जनपद में कुल 20 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कहां के अभ्यर्थी जनपद में आएंगे अभी यह तय नहीं है लेकिन डिपो ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए डिपो ने कुल 30 रोडवेज बसों को संचालित करने की पुष्टि की है। इनमें से अधिकतर बसें गोरखपुर व आनंद नगर रेलवे स्टेशन से तीनों दिन संचालित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल पांच बस डिपो बस स्टेशन पर रिजर्व रहेंगी जो जिले के विभिन्न स्थानों पर तय किए गए परीक्षा केंद्र तक अभ्यर्थियों को पहुंचाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें