फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: माध मेले के लिए सोनौली डिपो से चल रहीं 30 बसें

Wed, 07 Feb 2024 05:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/सोनौली। प्रयागराज में माघ मेले के लिए शासन के निर्देश पर सोनौली बस डिपो से 30 बसें संचालित हो रही हैं। इसके लिए निगम ने छह प्वाइंट बनाया है, जहां से डिपो की बसें श्रद्धालुओं को मेले में पहुंचाएंगी। ये बसें 15 फरवरी तक संचालित होंगी।
विज्ञापन

माघ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। लोगों को प्रयागराज पहुंचने में कोई दिक्कत न होने इसे देखते सोनौली बस डिपो की 30 बसें रोजाना प्रयागराज भेजी जा रही हैं। इसमें कुछ अनुबंधित बसे भी संचालित हो रही हैं। चालकों को यह भी जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह वापसी में भी तय प्वाइंट पर जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को समस्या न होने पाए।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनके चौधरी ने बताया कि निगम से मिले निर्देश के अनुसार माघ मेले के दौरान सोनौली बस डिपो से माघ मेले के लिए 30 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें कौड़ीराम, खजनी, गोला, बड़हलगंज, बांसगांव, उरुवा समेत कुल छह प्वांट बनाए गए हैं। साथ ही सिविल लाइंस की बसें भी संचालित की जा रही है।
विज्ञापन



इन महत्वपूर्ण पर्वों पर भी की जा रही तैयारी
माघ मेला के दौरान मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी पर्व पर यात्रियों की भीड़ अधिक रहेगी। इसके लिए भी तैयारी की जा रही है। एआरएम ने बताया कि इसके लिए अत्यधिक बसों को जोड़ा जाएगा। रास्ते में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें