फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 2884 विद्यार्थी आज से देंगे पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा

Thu, 05 Jun 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में बृहस्पतिवार से पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर पर शुरू होगी। परीक्षा में 2884 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे, जिनकी परीक्षा तीन पालियों में 13 जून तक चलेगी।
विज्ञापन

जनपद में इसके लिए केंद्र निर्धारण के साथ आब्जर्वर और नोडल तैनात कर दिए गए हैं। जनपद के चेहरी स्थित आईटीएम काॅलेज में आज से पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा शुरू होगी। 2884 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। शामिल होने वाले हर अभ्यर्थी की बायोमीट्रिक जांच होगी।
इसके बाद ही इन्हें केंद्र में प्रवेश मिलेगा। पहली पाली सुबह आठ से 10:30 तक, द्वितीय पाली दोपहर 12 से 2:30 बजे तक और तीसरी पॉली शाम चार बजे से 6:30 तक होगी। परीक्षा शुरू होने से आना घंटा पहले प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र पर कंप्यूटर सर्वर के अलावा किसी तरह के इंटरनेट कनेक्शन नहीं होंगे। कंप्यूटर में एक की-बोर्ड और माउस के अलावा कुछ भी नहीं होगा। परीक्षा नोडल राजकीय पॉलिटेक्निक पुरैना खंडी के प्राचार्य दिनेश कुमार को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें