फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 28 वाहनों का चालान कर 56 हजार जुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। यातायात पुलिस ने रविवार को फरेंदा-सोनौली अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 28 वाहनों का चालान कर 56 हजार रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने थाना फरेंदा क्षेत्र के अंतर्गत इंटरसेप्टर वाहन में लगे आधुनिक स्पीड राडार गन की मदद से राजमार्ग से गुजरने वाले वाहनों की गति की निगरानी की। इस दौरान निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वाले चालकों को चिह्नित किया गया। पुलिस टीम ने कुल 28 वाहनों का ओवरस्पीड मामले में चालान किया। इन चालानों के माध्यम से वाहन चालकों पर कुल 56 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
यातायात निरीक्षक अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन सकती है। विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय राजमार्गों पर अधिक गति के कारण वाहन पर नियंत्रण खोने और गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें