फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धारदार हथियार से महिला पर हमला, चार के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के जंगल फरजंदअली टोला जरलहवां गांव में पट्टीदारों के बीच विवाद के दौरान एक महिला पर धारदार हथियार से हमला करने और लाठी-डंडे से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लक्ष्मीना निवासी जंगल फरजंदअली, टोला जरलहवां ने बताया कि उसके पटीदार राजन, राजू, पूनम और राजेंद्र उसके साथ गाली-गलौज कर रहे थे। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार हथियार से उसके सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद लाठी-डंडे से भी मारपीट की गई।
जब पति और ससुर ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला तथा उसके परिवार के सदस्यों को बचाया। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राजन, राजू, पूनम, राजेंद्र निवासी जंगल फरजंदअली टोला जरलहवां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें