फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिले में मिली 2.75 लाख उत्तर पुस्तिका, पृष्ठ संख्या अंकित

Wed, 17 Jan 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं में इस बार पृष्ठ संख्या भी अंकित की गई है। जिले में अब तक 2.75 लाख उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी।
विज्ञापन

जिले के 109 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 73033 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले में परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिकाएं आनी शुरू हो गई हैं। अब तक हाईस्कूल की 1.80 लाख और इंटरमीडिएट की 95 हजार उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाई गई हैं। इस चार उत्तर पुस्तिकाओं में पृष्ठ संख्या भी अंकित की गई। अ और ब उत्तर पुस्तिकाओं के कवर पृष्ठ पर क्रमांक मुद्रित कराया गया है। इसके साथ ही धागे की सिलाई वाली उत्तर पुस्तिकाएं दी जाएंगी, ताकि स्टेपलर की पिन निकालकर पन्ने जोड़े या बदले न जा सकें।
हाईस्कूल की अ उत्तरपुस्तिका भूरे रंग और ब कॉपी गहरे बैंगनी रंग की है। वहीं इंटरमीडिएट की अ उत्तर पुस्तिका गुलाबी रंग और व उत्तर पुस्तिका लाल रंग की है। वहीं उत्तर पुस्तिका, कलापत्र के कवर पृष्ठ और अंतिम पृष्ठ पर माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश का लोगो सिक्योरिटी कोड के तहत छपवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें