फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महराजगंज में जांच में चिह्नित हुए 272 टीबी रोगी, इलाज शुरू

Sat, 26 Oct 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में अभियान के दौरान जांच में चिह्नित 272 टीबी रोगियों का इलाज शुरू कर दिया गया है। पोषण की पोटली के साथ ही अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं l
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में टीबी रोगियों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नौ से 20 सितंबर तक घर घर व्यापक स्क्रीनिंग अभियान चलाया। इसमें स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों की जांच की और संदिग्ध लक्षणों वाले व्यक्तियों को जांच के लिए जागरूक किया गया। इसमें 272 लोग चिह्नित हुए, जो टीबी से प्रभावित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत इन रोगियों का इलाज शुरू किया। इसमें क्षय रोग की आवश्यक दवाएं और चिकित्सा देखभाल प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही इन रोगियों को पोषण की पोटलियां भी दी जा रही हैं, जो रोगियों के समुचित स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इन पोटलियों में पोषण संबंधित खाद्य पदार्थ भी शामिल हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीरेंद्र आर्या ने बताया कि क्षय रोगियों को पोषण की पोटली के साथ अन्य सुविधाएं दी जा रही है। एक नवंबर से नए मिले टीबी रोगियों को 1000 रुपये भत्ता मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें