फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा देंगे 2,700 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सात केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा देंगे 2,700 परीक्षार्थी
विज्ञापन

- छह अगस्त को दो पालियों में होगी परीक्षा, सभी केंद्रों पर दो-दो पर्यवेक्षक होंगे तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। छह अगस्त को जिले के सात केंद्रों पर आयोजित होने वाली बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 2,700 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। दो पालियों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिम्मेदारों ने अपनी तैयारी प्रारंभ कर दी है।
बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए जिले के जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज, जीएसवीएस इंटर कॉलेज तथा डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में 500-500 परीक्षार्थी तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नवोदय विद्यालय, राजकीय पॉलीटेक्निक तथा महराजगंज इंटर कॉलेज में 300-300 परीक्षार्थी को पंजीकृत किया गया है। इन केंद्रों पर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक प्रथम पाली तथा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन

परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है, जिसमें नोडल अधिकारी, नोडल पर्यवेक्षक तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को शामिल किया गया है। समिति द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाल ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है।
-----------------
प्रत्येक दो केंद्र पर केंद्र प्रतिनिधि की होगी तैनाती
बीएड की प्रवेश परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे। प्रत्येक दो केंद्र पर एक केेंद्र प्रतिनिधि की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

------------
आधे घंटे पहले परीक्षार्थियों को केंद्र पर पहुंचना होगा
बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के आधे घंटे पूर्व संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षार्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र की छायाप्रति के साथ आवेदन के दौरान प्रयुक्त की गई एक फोटो तथा अपने पहचान पत्र एवं उसकी छायाप्रति को भी साथ लाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें