फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक-दूजे के हुए 270 जोड़े

Wed, 19 Feb 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के सामने धनेवा-धनेई में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 270 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इसमें विभिन्न वर्गो के जोड़े शामिल थे। इसमें अल्पसंख्यक वर्ग के 16 जोड़े, अन्य पिछड़ा वर्ग के 156 जोड़े, सामान्य वर्ग के 04 जोड़े और अनुसूचित जाति के 94 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि जगदीश मिश्र, रामप्रीत गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सदर मौजूद रहे। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में सहायता करना है।
विज्ञापन

इससे उनका विवाह बिना किसी वित्तीय बाधा के संपन्न हो सके। विवाह कार्यक्रम में आए अतिथियों ने सरकार की इस योजना की सराहना की और कहा कि इससे समाज में विवाह को लेकर होने वाली आर्थिक परेशानियों का समाधान होता है।
विज्ञापन

इस दौरान रामदरश चौधरी, परियोजना निदेशक विपिन कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी,अतुल कुमार, खंड विकास अधिकारी सदर माैजूद रहे। र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें