फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, 181 केस सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
26 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, 181 केस सक्रिय
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों की जांच कराई जा रही है। शनिवार को जिले में 26 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में सक्रिय केस 181 हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, अब तक जिले में कोराना के कुल 12665 केस मिल चुके हैं। इनमें मरने वालों की संख्या 141 है। 12343 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। सक्रिय केस की संख्या 181 है। होमआइसोलेशन में 123 लोगों को इलाज चल रहा है। गोपाला सीएचसी को छोड़कर अन्य किसी अस्पताल में संक्रमित भर्ती नहीं हैं। ज्यादा जरूरत पड़ने पर ही संक्रमितों को भर्ती किया जा रहा है। शनिवार को जांच के लिए 958 सैंपल भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि आशा कार्यकर्ता गांव स्तर पर निगरानी करने में जुटी हैं। बाहर से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। सभी लोगों को मास्क का प्रयोग करते हुए सामाजिक दूरी का पालन करने की जरूरत है। समस्या होने पर तुरंत जांच कराने के साथ ही चिकित्सक की परामर्श के अनुसार दवा का सेवन करें। लापरवाही से समस्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें