फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख हड़पे, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। महिला ने तीन व्यक्तियों पर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दाखिल प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली सदर में धोखाधड़ी की धारा के तहत केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

महराजगंज शहर के विस्मिल नगर की पीड़िता रीना वर्मा (37) ने नफीस अहमद, आसिफ और नदीम पर ठगी का आरोप लगाया है। आरोपियों ने कथित तौर पर उसके रिश्तेदार से 2.5 लाख रुपये लिए हैं। उन्होंने बताया कि नफीस अहमद की पत्नी रोजी से पुरानी जान-पहचान थी। रोजी अक्सर अपने पति के बारे में बताती थी कि वे कई लोगों को गल्फ देशों में नौकरी दिला चुके हैं, जहां लोग अच्छी कमाई कर रहे हैं। रीना के रिश्तेदार अजीत वर्मा, जो उंटी खास, बडहरा बरईपार के निवासी और बेरोजगार हैं, ने विदेश जाकर कमाने की इच्छा जताई।
रीना ने रोजी के जरिए नफीस अहमद ने संपर्क किया। नफीस ने शुरू में तीन लाख रुपये की मांग की और दावा किया कि वह ऐसी नौकरी दिलाएंगे जहां मासिक वेतन एक लाख रुपये होगा। सौदेबाजी के बाद राशि 2.5 लाख रुपये तय हुई। रुपये आसिफ को बैंक ट्रांसफर से दिए गए लेकिन नौकरी नहीं मिली और रुपये भी वापस नहीं लौटाए गए। अजीत ने रीना से रुपये मांगे तो रीना ने नफीस से संपर्क किया। नफीस ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया और उल्टे धमकी दी।
विज्ञापन

मामला तब और गंभीर हो गया जब 8 फरवरी 2025 को शाम 7 बजे रीना निजी हॉस्पिटल ड्यूटी पर जा रही थीं। इंटर कॉलेज के पास नफीस, आसिफ, नदीम और कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका। आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। रीना ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया, जहां नफीस ने स्वीकार किया कि रुपये आसिफ को दिए गए थे। एक महीने में लौटाने का आश्वासन दिया गया लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो अदालत का दरवाजा खटखटाया। 30 जून 2025 को दाखिल प्रार्थना पत्र पर 6 नवंबर 2025 को अदालत ने थाने को केस दर्ज करने और जांच का आदेश दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी नफीस और नदीम मिठौरा, पनियरा व आसिफ कम्हरियां, भिटौली के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें