फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार दोपहर 25 हजार के गैंगस्टर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। क्षेत्राधिकारी सुनील दत्त दुबे ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गैंगस्टर का आरोपी सुनील साहनी निवासी मल्लाह टोला थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया, जो महराजगंज जिले के सदर कोतवाली और निचलौल क्षेत्र स्थित बैंक गेट और बाजार में टप्पेबाजी करता था। इसके खिलाफ दोनों जगहों पर पुलिस ने गैंगस्टर सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया, लेकिन आरोपी सुनील पुलिस को चकमा देकर भाग गया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी के खिलाफ 21 जनवरी 2022 को 25 हजार का इनाम घोषित किया गया। इसी बीच शनिवार दोपहर निचलौल थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह और एसओजी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह यादव की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर शहर के रोडवेज बस स्टैंड से आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। संवाद
20 वें दिन भी धरने पर डटे रहे गोंड महासभा के पदाधिकारी
महराजगंज। गोंड महासभा के पदाधिकारियों का धरना 20 वें दिन शनिवार को भी जारी रहा। गोंड धुरिया के लिए अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र जारी कराने की मांग की जा रही है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक प्रमाणपत्र जारी नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष राजमंगल गोंड ने कहा कि गोंड समाज की उपेक्षा प्रशासन कर रहा है, यही कारण है कि अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जा रहा है। मुरली धुरिया के प्रमाणपत्र को निरस्त कर दिया गया। इस दौरान राजेश, दिग्विजय, सोनू, संदीप, आशीष, अंगद, दिनेश, शंभू श्याम गोंड आदि मौजूद थे।
अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर
पनियरा। कस्बे में शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती समेत अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी वैभव जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में विफल है। खाने पीने चीजों के सामानों के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना आम आदमी पार्टी ही साकार कर सकती है। जिलाध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मंदिर और मस्जिद की राजनीति करते हुए असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है। इंजीनियर आकाश जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव में अगर आम आदमी पार्टी जीत दर्ज करती है तो भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था लागू होगी। इस दौरान अतहर अंसारी, अख्तर, सीताराम जायसवाल, राम अचल सिंह, इमरान अंसारी, उमेश पाल, कृष्णानंद गुप्ता, पुनीत मणि त्रिपाठी, सफात आलम, अमन गुप्ता, बिंदेश्वरी जायसवाल, राजेश कुमार चौरसिया और पंकज वर्मा आदि मौजूद थे।
दिव्यांगों के बहुउद्देशीय पहचान पत्र बनाने की रफ्तार बढ़ाएं जिम्मेदार
महराजगंज। समाज की मुख्यधारा से वंचित दिव्यांगों के हितों को लेकर सभी को संवेदनशील रहना होगा। जिन दिव्यांगों का बहुउद्देशीय कार्ड नहीं बना है, आवेदन के मुताबिक उसे त्वरित रूप से बनवाए जाने की दिशा में पहल कर उन्हें राहत दिया जाए। ऐसा कर हम जहां उन्हें त्वरित राहत दे सकेंगे, वहीं योजना की सार्थकता भी सिद्ध होगी।
विज्ञापन

ये निर्देश मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित विकास कार्यों से जुड़ी बैठक में दिए। उन्होंने चिह्नित दिव्यांगों के सापेक्ष कम जारी हुए बहुउद्देशीय पहचान पत्र की संख्या को देखते हुए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, स्वास्थ्य विभाग व पंचायती राज विभाग के जिम्मेदारों को मिलकर कार्य करने का निर्देश दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी को गांव में डुग्गी-मुनादी कराने, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आशाओं के माध्यम से दिव्यांगों को चिह्नित करने तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को बहुउद्देशीय पहचान पत्र के लिए अधिक से अधिक आवेदन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रभारी बीएसए को निर्देशित किया कि विद्यालयों में कराए जाने वाले निर्माण कार्यों को तीव्र गति से पूरा कराएं। अधिशासी अभियंता आरइडी को निर्देशित किया कि वे आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में तेजी लाएं। दौरान प्रभारी बीएसए रवींद्र सिंह, अधिशासी अभियंता केएस प्रताप, जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें